ऋषिकेश

क्रेजी मेला 2026ः विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किया सम्मानित

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती और क्रेजी फैडरेशन के बैनर तले आयोजित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला-2026 में आम जन की भागीदारी काबिलेतारीफ है। मेले के मंच से सबका मान और सबका सम्मान पर फोकस किया गया है।

पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट थीम पर आधारित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 राजश्रय प्राप्त तमाम मेलों से हटकर है। इस बार नगर पालिका ने मेले के माध्यम से स्वच्छ नगर की थीम को प्रमोट किया है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

सामाजिक तौर पर मेले में सबका मान और सबका सम्मान पर खास फोकस किया गया है। मेले के दूसरे दिन पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने वरिष्ठ नागरिकों को मेले के मंच पर सम्मानित किया। तीसरे दिन विभिन्न सामाजिक और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।

खेल/ तमाशों के आलावा सांस्कृतिक कार्याक्रमों की भी खूब धूम है। प्रख्यात लोक गायक विनोद बिजल्वाण के संयोजकत्व में स्थानीय कलाकार मेले की शाम में खूब रंग जमा रहे हैं।

नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने कहा कि लोगों का उत्साह चरम पर है। मेले में स्थानीय कालाकारों, विभूतियों का मान सम्मान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हुकुम भंडारी जी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गजेंद्र राणा,पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल भाई, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु बिजल्वाण, एडवोकेट रमा बल्लभ भटट, अशोक क्रेजी जी पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद मास्टर, यूकेडी नेता सुरेंद्र भंडारी, अनिता कोटियाल, प्रेस क्लब के महामंत्री संजय बडोला, क्रेजी फैडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण पोखरियाल, लोक गायक विनोद बिजल्वाण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *