ऋषिकेश

क्रेजी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकरों ने दी शानदार प्रस्तुति

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट थीम पर आधारित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मन मोहा। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

ढालवाला स्थित आरएमआई ग्राउंड में चल रहे क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला-2026 की दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या का पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल, सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान आदि ने जंगे आजादी के नायकों के चित्रों के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने सेवानिवृत्त कर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर की बेहतरी के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बढ़ों के आशीर्वाद से हमें हर मोर्चे पर सफलता मिल रही है।

इसके बाद लोक गायकों की सांस्कृति प्रस्तुतियों ने लोगों को देर रात तक बैठने को मजबूर किया। प्रख्यात लोक गायक विनोद बिजल्वाण, अनीशा रांगड़, रमेश उनियाल, विवेक नौटियाल और शिवानी नेगी ने एक के बाद एक प्रस्तुति से लोगों का खूब मन मोह। बसंत से लेकर लोक जीवन में रचे बसे गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।

लोकगायकों की हौसलाफजाई के लिए पंडाल में युवा भी खूब थिरके। पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण समेत सभासद देर रात तक कलाकारांे की हौसलाफजाई के लिए जमें रहे। संचालन परीक्षित उनियाल ने किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष एवं मेला अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, क्रेजी फैडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल, सभासद विनोद सकलानी, पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, जबर सिंह पंवार, गुरू प्रसाद बिजल्वाण, अशोक क्रेजी, प्रेस क्लब के महामंत्री संजय बडोला, सुरेंद्र भंडारी, उमा डयूंडी, विजयलक्ष्मी बिजल्वाण, अतुल उनियाल, मीना दवाण, सीमा बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *