देवस्थानम एक्ट के विरोध में कांग्रेसियों ने शिवालयों में जलाभिषेक
ऋषिकेश। देवस्थानम एक्ट के विरोध में राज्य भर में कांग्रेसियों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक स्थल को राजनीतिकरण कर रही है। इससे धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीकेदारनाथ यात्रा का कांग्रेसियों ने राज्य भर के शिवालयों में जलाभिषेक कर जवाब दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने देवस्थानम एक्ट पर पीएम की चुप्पी पर सवाल खड़े किए।
प्रदेश इकाई के आहवान पर शुक्रवार को राज्य भर में कांग्रेसियों ने शिवालय का रूख किया। यहां कांग्रेसियों ने जलाभिषेक करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी कांग्रेसियों ने महानगर क्षेत्र में स्थित तीन शिवालयों में जलाभिषेक किया।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी केदारनाथ जी की यात्रा पर आ रहे है जो वहाँ पर आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे जबकि हक़ीक़त में आपदा के बाद जबसे भाजपा सरकार आयी है तबसे केदारनाथ धाम के विकास के कार्य ठप पड़े हैं।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड का गठन कर वंहा के तीर्थ पुरोहित के हक़ हकूक पर भी डाका डालने का कार्य किया है इसी के विरोध को प्रदर्शित करने के लिए आज उत्तराखंड की प्रत्येक ज़िले के 12 शिवालय में जलाभिषेक किया जाएगा इसी क्रम में आज ऋषिकेश महानगर क्षेत्र के तीन शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया की सर्वप्रथम सब कांग्रेसी ऋषिकेश के पोरणिक मंदिर श्री चंद्रेश्वर महादेव में एकत्रित होकर भोले के जयकारे के साथ मंदिर में जलाभिषेक किया तत्पश्चात् समस्त कांग्रेसी द्वितीय पोरानिक आस्था के मंदिर श्री सोमेश्वर महादेव पहुँचे वहाँ क्षेत्र के अन्य कांग्रेसी पूर्व से ही खड़े थे समस्त कांग्रेसी एकत्र होकर जयकारो और मंत्रो के साथ महादेव का जलाभिषेक किया एवं वहाँ के महाराज का आशीर्वाद भी ग्रहण किया अंत में सब कांग्रेसी पुराणिक मंदिर वीरभद्र महादेव मंदिर पहुँचे एवं सब ने विधि विधान के साथ महादेव की पूजा की एवं महादेव का जलाभिषेक भी किया ।
इस मौके पर पूर्व क़ाबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत , राजपाल खरोला एआईसी सी सदस्य जयेन्द्र रमोला लल्लन राजभर श्रीमती विमला रावत संजय भारद्वाज परमेश्वर राजभर दीनदयाल राज भर राजकुमार तलवार प्यारेलाल जुगलान वेदप्रकाश शर्मा विक्रम भंडारी शुभम सारस्वत अशोक शर्मा राहुल रावत राजेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।