ऋषिकेश

कांग्रेसियों ने लोगों को संविधान की रक्षा हेतु प्रेरित किया

ऋषिकेश। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने संविधान को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसकी रक्षा के लिए प्रेरित किया।

कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय द्वारा बताया गया की प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह आह्वान किया गया है की सविंधान दिवस के दिन से एक सप्ताह तक संविधान बचाओ अभियान एवं न्यायिक सुरक्षा अभियान के तहत मनाया जाएगा।

इसके तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेतागण शहर नगर ब्लॉक न्याय पंचायत स्तर तक जा जा कर लोगों को संविधान के प्रति जागरुक करेंगे उन्होंने बताया की आज महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

जिसमें परवादून जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा की आज के दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ हम सब भारत के लोग मिलकर ये शपथ लेते है की हम भारतीय संविधान का गोरव रखते हुए बाबा साहब के बताये मार्गों पर चलने का कार्य करेंगे एवं संविधान का पालन करेंगे परंतु वर्तमान सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है।

संविधान के द्वारा प्रदतत् नागरिकों के अधिकार को इस सरकार द्वारा लूटा जा रहा है अब समय है की अपने अधिकारो से जनता को अवगत कराए अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा की इस तानाशाही सरकार द्वारा संविधान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है समाजवाद पर टिकी हमारी सरकार अब पूंजीवाद को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

गरीब व्यक्तियों को ना देखकर इनका ध्यान सिर्फ़ और सिर्फ़ पूँजीवादी लोगों को बढ़ावा देना रह गया है लगातार होता निजीकरण इसका जीता जागता उदाहरण है अब जनता ने तय कर लिया है की इस दमनकारी सरकार को ठिकाने लगाना है प्रदेश सचिव विजयपाल रावत ने कहा की प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है की देश को बचाने के लिए वो भाजपा जैसी निक्कामि सरकार को आइना दिखाने का काम करे जो सरकार मूलभूत आवश्यकता रोटी कपड़ा और मकान नहीं दे सकती वो सरकार अपने लिए और अपने मंत्रियों के लिए बड़े बड़े आवास और सेफ़ हाउस बनाने में लगी है ऐसी सरकार को उखाड़ फ़ैकने का कार्य कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगा।

गोष्ठी में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव दीपक जाटव नंदकिशोर जाटव आंदोलनकारी मंच के रुक्म पोखरियाल कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया की पूरे सप्ताह भर कांग्रेस घर घर जाकर संविधान बचाओ अभियान को गति देगी।

गोष्ठी के पश्चात समस्त कांग्रेस ज़नो ने अम्बेडकर चोंक स्थित बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर शृधां सुमन अर्पित किए प्रदेश महामंत्री दीप शर्मा ,प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिस्ट ,मनोज गुसाँई ,मधु जोशी ,विवेक तिवारी ,पार्षद मनीष शर्मा ,राकेश मियाँ ,भगवान सिंह पंवार ,ललितमोहन मिश्रा ,अरविंद जैन ,प्रदीप जैन ,चंदन पंवार ,त्रिलोकीनाथ तिवारी ,मालती तिवारी ,सोभा भट्ट ,बाबूराम धारीवाल ,संजय भारद्वाज ,सोनू पांडेय ,जतिन जाटव ,परमेश्वर राजभर ,योगेश शर्मा ,अशोक शर्मा ,राघव भटनागर ,अभिषेक शर्मा ,इमरान सैफि ,शाहरुख़, प्रिन्स सक्सेना, स्वामी मुकेश वत्स ,अजय दास ,सोमवती ,सीमा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *