उत्तराखंड

कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रमः संगठन की मजबूती को हो रहा काम

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। कांग्रेस का फोकस संगठन की मजबूती पर है। ब्लॉक और जिला स्तर पर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

ये कहना है ऑल इंडिया कांग्रेस केमेटी के सचिव बीएम संदीप का। बीएम संदीप कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत इन दिनों उत्तराखंड के प्रवास पर हैं। मंगलवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि पार्टी ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए तमाम एक्सरसाइज कर रही है। गुजरात, हरियाणा समेत तीन राज्यों में जिला स्तर पर काम कर लिया गया है।

अब उत्तराखंड, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड पर फोकस किया गया है। कहा कि पार्टी के नेता कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रवास कर फीडबैक ले रहे हैं। जोर देकर कहा कि इसके माध्यम से पार्टी की रीति और नीति को जनता के बीच रखा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को जिम्मेदार बनाने पर खास फोकस किया जा रहा है।

उन्हांेने कहा कि मौजूदा समय में देश में जो हालात हैं उससे लोग उकता गए हैं और व्यवस्था बदलना चाहते हैं। इसमें आड़े आ रहे सिस्टम को देश के लोग अच्छे समझ चुके हैं। वोट चोर गददी छोड़ अब आम लोगों का नारा बन गया है।

उन्होंने उत्तराखंड का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने के बजाए भ्रम फैला रही है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रख रहे हैं। लोगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, विधायक फुरकान अहमद, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंशुल त्यागी, राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, दीपक जाटव, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहनलाल रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *