उत्तराखंड

फिलहाल टलती दिख रही है कांग्रेस की टूट

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए राहत की खबर है। पार्टी की टूट की आशंका फिलहाल टलती दिख रही है। हां, पार्टी के भीतर मतभेद और मनभेद जरूर पहले की अपेक्षा बढ़ते दिख रहे हैं। इससे पार्टी दो-चार जरूर होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष और उपनेता की नियुक्ति के बाद से कांग्रेस के आधे से अधिक विधायक बिदके हुए हैं। बिदके विधायक अपने-अपने हिसाब/इंट्रेस्ट से मीडिया के सम्मुख बातें रख रहे हैं। ये सब फिलहाल कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जाता दिख रहा है। वजह अलग पार्टी बनाने से लेकर कई के भाजपा के संपर्क की बात बहुत ज्यादा परवान चढ़ती नहीं दिख रही है।

बताया जा रहा है कि गुपचुप बैठकें भी हो रही हैं। कांग्रेस गोत्र से ओवरलोड हो चुकी भाजपा की रूचि इसमें अचानक कम होती दिख रही है। ऐसे में संभावना है कि शायद कांग्रेस में टूट फिलहाल न हो। हां, मतभेद/मनभेद की गांठ का आकार जरूर बढ़ गया है।

जिम्मेदार नेताओं के बयान इन गांठों को और बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड में उक्त गांठे आगे चलकर पार्टी के लिए और मुश्किल खड़ी कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *