ऋषिकेश और मुनिकीरेती में कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस राज्य भर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर आ रहे मौजूदा संकटों से निपटने पर जोर दिया गया।
कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के सुअवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के नगर अध्यक्ष राकेश सिंह जी तथा संगठन महामन्त्री ऋषि सिंघल ने कांग्रेस के 138 साल के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए कहा की महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू, सुभाषचंद बोस, गोपाल कृष्ण गोखले, बालगंगाधर तिलक, सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाला लाजपत राय, बुब्रमण्यम भारती, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सीमांत गांधी, जवाहर लाल नेहरू जैसे नेताओ के संरक्षण में कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी।’
कई नेताओं ने आजादी के लिये अपने प्राण न्यौछावर किये तो कांग्रेस के कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में जेल में बंद रहे। इन्हीं नेताओं के त्याग और बलिदान ने देश को आजाद कराया। कांग्रेस की गौरवशाली परम्परा को लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल और सोनिया गांधी ने जीवित बनाये रखा और आगे भी इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं।’
इसी क्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा जी एवं शैलेन्द्र बिष्ट जी जी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में की गई थी, शुरुआत में भारत में ब्रिटिश राज के तहत उदारवादी सुधार लाने के लक्ष्य को साथ लेकर शुरू की गई इसकी जड़ें प्रारंभिक भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन में हैं जो 1857 के भारतीय विद्रोह से उत्पन्न हुआ था, कई प्रान्तों में सामाजिक समस्याओं को हटाने के प्रयत्न किये जिनमें छुआछूत, पर्दाप्रथा एवं मद्यपान आदि शामिल थे। राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए काँग्रेस को धन की कमी का सामना करना पड़ता था। गाँधीजी ने एक करोड़ रुपये से अधिक का धन जमा किया और इसे बाल गंगाधर तिलकके स्मरणार्थ तिलक स्वराज कोष का नाम दिया।’
’इस मौके पर महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, सतीश शर्मा, अरविंद जैन, नीलम तिवारी,चंदन सिंह पंवार, विमला रावत, नि. पार्षद भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, शकुंतला शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, संगठन महामन्त्री ऋषि सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, बी.एस. पयाल, मंडलम अध्यक्ष सचवीर भण्डारी, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, निर्मला कुमाई, प्रदेश सचिव आईटी बृज बहुगुणा , विक्रम भंडारी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, मधु मिश्रा, उमा ओबराय, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, परमेश्वर राजभर, किशोर गौड़, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, राम कुमार बतालिया, जतिन जाटव, संजय भरद्वाज, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा, नटवर श्याम, अशोक कुमार, ओम सिंह पवार,गब्बर केंतुरा, गौरव अग्रवाल, सूरज विश्नोई, आदि मौजूद थे’।
मुनिकीरती। कांग्रेसियों ने ढालवाला स्थित सुमन पार्क में पार्टी का पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य अपने गठन के बाद से ही आज भी कायम है और वह समाज को एकजुट करना और नफरत को दूर करना चाहती है।
कांग्रेस का गठन तब हुआ जब अंग्रेज समाज में नफरत फैला रहे थे और लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ करने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और ब्रिटिश शासन के चंगुल से मुक्त कराना था। आज भी कांग्रेस समाज में फैलाई जा रही नफरत का विरोध करने का काम कर रही है। हम समाज में नफरत खत्म करने और श्मोहब्बतश् फैलाने के लिए तैयार हैं। जब देश एकजुट होगा तभी वह समृद्ध होगा। अस्थिरता के बीच कोई भी देश समृद्ध नहीं हो सकता।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने कांग्रेस पार्टी के 138 साल के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज सभी कांग्रेस जनों को एक बार फिर देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट एवं प्रदीप राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा देश एवं देशवासियों को आगे बढ़ने का काम किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल,इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, दिनेश व्यास, दिनेश भट्ट, प्रदीप राणा, मंडलम अध्यक्ष अजय रमोला, मंडलम अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला,महिला जिला अध्यक्ष सुमन नैथानी प्रमिला बिजलवान अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सुनील आर्य सचिन सेलवान विजेंद्र राणा दयाल सिंह भंडारी सुरेंद्र भंडारी भगवती प्रसाद उनियाल सभासद विनोद सकलानी लक्ष्मण राजभर सर्वेंद्र कंडियाल आदि शामिल थे