यूके से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मंत्री/विधायकों ने किया स्वागत
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। यूनाइटेड किंगडम के चार दिवसीय दौरे से लौटे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मंत्री/विधायकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में निवेश लाने के लिए उददेश्य से चार दिवसीय यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर गए थे। शनिवार को दौरे सू देहरादून लौटने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिंघम में रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।
मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।