मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के आरटीओ को किया निलंबित, औचक निरीक्षण में मिले नदारद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के आरटीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान नदारद मिले।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आरटीओ के औचक निरीक्षण को पहुंच गए। तब सुबह के करीब नौ बज रहे थे। तब वाहनों से संबंधित काम के लिए काफी लोग कार्यालय में थे।
कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10ः30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे।
कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नही है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।