उत्तराखंड

सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा इसके माध्यम से लोगों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका लोग लाभ उठा रहे हैं।

जन सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों को एक ही स्थान पर सुविधाएं मिल सकें। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, श्री नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, अन्य जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *