उत्तराखंड

सीएम धामी ने सड़क किनारे भुट्टा भूना, वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया

ऋषि टाइम्स न्यूज

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क किनारे रूककर एक ठेली में स्वयं भुट्टा भूना और वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया।

गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब मुख्यमंत्री ने अचानक कार रोकने को कहा। सीएम कार से उतरे और सड़क किनारे भुट्टा भून रहे महातम की ठेली के पास पहुंच गए।

मुख्यमंत्री ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टे की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उत्पादों को मार्केट से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है। हर नागरिक के श्रम का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *