जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तिथि तय
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। राज्य के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा 89 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख का चुनाव 14 अगस्त को होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा 89 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के चुनाव हेतु राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी शिडयूल के मुताबिक 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा 89 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया 11 अगस्त तक चलेगी।
12 अगस्त को नाम वापसी व 14 अगस्त को मतदान/ मतगणना और परिणाम जारी होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हेतु चुनाव की सभी औपचारिकताएं जिला मुख्यालय और ब्लॉक प्रमुख/ ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख हेतु ब्लॉक मुख्यालय में होंगी।
राज्य भर में आपदाओं के दौर के बीच पंचायत चुनाव का अंतिम और खास प्रकार के चुनाव को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। निर्वाचित जिला पंचायत के सदस्य और बीडीसी मेंबर अभी लोगों का आभार व्यक्त करने भी नहीं पहुंचे हैं।

