उत्तराखंड

टिहरी के चंबा थाना गेट के पास पार्किंग के ऊपर भारी भूस्खलन

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई टिहरी। टिहरी जिले के चंबा पुलिस स्टेशन गेट के पास पार्किंग के ऊपर भारी भूस्खलन हुआ है। डीएम समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर हैं। मलबे में एक गाड़ी के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग बताए जा रहे हैं ।

सोमवार करीब एक बजे अचानक चंबा थाने के उपर बडी मात्रा में भूस्खलन हो गया। तब थाने के नीचे की रोड़ में अच्छा खासा मूवमेंट था। एका एक हुए भूस्खलन से बदहावास लोग मौके की ओर लपके। बहरहाल, सूचना के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के आस-पास के घरों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जेसीबी समेत तमाम संसाधनों से मलबे को हटाने की कोशिश हो रही है। अभी तक किसी प्रकार के के नुसान की कोई सूचना नहीं है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मलबे एक कार भी दबी है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *