कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा में की गई टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ राज्य के मूल निवासियों में खासी नाराजगी है।
राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अब सिर्फ विधायक रह गए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार शाम उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा में उनके द्वारा की गई एक टिप्पणी से राज्य के मूल निवासियों की खासी नाराजगी है। राज्य भर में आंदोलन हो रहे हैं। लोगों की नाराजगी को भाजपा हाईकमान ने अच्छे से भांप लिया। इसके नुफा नुकसान का आंगणन भी पार्टी ने लगा लिया था।
इसके बाद आखिरकार भाजपा हाईकमान के इशारे के बाद कैबिनेट मंत्री पद से प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा हो गया। इस तरह से धामी कैबिनेट में मंत्रियों के रिक्त पदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
माना जा रहा है कि अब जल्द ही धामी कैबिनेट का विस्तार/ फेरबदल संभव है। हालांकि इस प्रकार की चर्चा करीब एक साल से हो रही हैं। फेरबदल को लेकर भी सूचनाएं मिल रही हैं। कुछ दिनों में स्थिति के स्पष्ट होने की उम्मीद है।