उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रमुख बॉबी पंवार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चो के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं। कार्यकर्ताओं मोर्चों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
बॉबी पंवार मंगलवार को यहां मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोर्चा के बेस को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मोर्चा के शुभ चिंतकों से अपील की कि मोर्चो के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कहा कि चुनावी राजनीति के गणित और संभावनाओं पर भी नजर बनाए हुए है। राज्य की बेहतरी के लिए तमाम संभावनाओं को टटोला भी जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी राजनीतिक संभवनाओं पर पर काम करने से पहले उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चो के रणनीतिकारों और कार्यकर्ताओं के फीडबैक और सहमति जरूर ली जाएगी। बैठक में उन्होंने कई प्रकार के राजनीतिक संकेत भी दिए।
मोर्चा के प्रमुख बॉबी पंवार ने हाल के दिनों में कुछ लोगों मोर्चा छोड़ने पर कहा कि कोई मोर्चा छोड़कर क्यों जा रहा है इसको समझने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि राजनीति में ये होता रहता है। हां, किसी कार्यकर्ता को छोड़कर जाना खलता है।
मोर्चा के महामंत्री कर्नल कैलाश देवरानी ने बैठक में अनुशासन का मामला उठाया। कहा कि मोर्चो की मजबूती के लिए जरूरी है कि स्थापित व्यवस्था का हर कोई अनुपालन करें। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों में आई शिथिलता का मुददा भी उठाया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए तमाम सुझाव भी रखे।
भूपेंद्र कोरंगा ने सोशल मीडिया में मोर्चा की उपस्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने सुझाव भी रखे। उन्होंने कुमायूं क्षेत्र में मोर्चो के कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अब 2027 के चुनाव के लिए बहुत कम समय रह गया है। तैयारियों तेज करनी हांेगी।
इस मौके पर सुदेश भटट ने संगठन में दिख रही शिथिलता का मुददा रखा। कहा कि फील्ड में काम कर रहे कार्यकर्ताओं की मदद के लिए संगठन को आगे आना चाहिए। ताकि कार्यकर्ता का मनोबल बना रहे। उन्होंने गत दिनों अपनी गिरफ्तारी का मामला रखा। बैठक में आशुतोष कोठारी, हिमांशु रावत, श्वेता पयाल, अमरदीप सिंह, बीके सिन्हा आदि ने विचार रखे।
संचालन सुधीर राय ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान, प्रवक्ता प्रमोद काला, महानगर इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह पोखरियाल, संजय बुड़ाकोटी, राहुल रावत, विपिन नेगी, गौतम राणा, चित्रपाल सजवाण, वीरेंद्र भारद्वाज, कुलदीप चौहान, भारत सिंह रावत, मदनमोहन नौटियाल, शैलेंद्र मिश्रा,आशा देवी, संजय चौहान, यशपाल असवाल, बृज भानु प्रकाश गिरी आदि मौजूद रहे।

