उत्तराखंड

यमकेश्वर में असमंजस में दिख रहे भाजपा कार्यकर्ता

कोटद्वार। पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता असमंजस में दिख रहे हैं। चर्चाएं असमंजस से आगे की भी हो रही हैं। आने वाले दिनों में भाजपा के भीतर से काफी कुछ देखने और सुनने को मिलेगा।

कार्यकर्ताओं की संख्या के लिहाज से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के जीत के फार्मूले पर कांग्रेसी गोत्र के नेता ही फिट बैठ रहे हैं। परिणाम पार्टी के दरी बिछाने वाले कार्यकर्ता की उपेक्षा हो रही है। यमकेश्वर में भी ऐसा ही कुछ हुआ।

इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में अंदरखाने नाराजगी है। ये नाराजगी फिलहाल असमंजस के रूप में सामने आ रही है। कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय पर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

पार्टी नेताओं को कार्यकर्ताओं को समझाना मुश्किल हो रहा है। कार्यकर्ता पार्टी के नेताओं को कई बातें याद दिला रहे हैं।
कुल मिलाकर प्रमुख कार्यकर्ताओं का असमंजस और आगे बढ़ सकता है। इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें भी सामने आ रही हैं। नाराजगी इस कदर है कि आने वाले दिनों में काफी कुछ देखने और सुनने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *