ऋषिकेश

ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद रावत का जन्म दिन

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। हरिद्वार के सांसद एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 66 वें जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें 132 यूनिट रक्तदान किया गया।

सांसद प्रतिनिधि एवं नगर निगम के पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी का 66वां जन्मदिन इंद्रानगर, ऋषिकेश में हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया।

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर एवं आधार कार्ड कैंप का शुभारंभ माननीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी तथा भरत मंदिर के महंत वत्सल शर्मा जी द्वारा किया गया। 66वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 132 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें एम्स अस्पताल एवं परिवर्तन ब्लड बैंक द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।

आधार कार्ड शिविर के माध्यम से क्षेत्र के 32 लोगों की आधार संबंधी समस्याओं का सफलतापूर्वक निवारण किया गया। इस मौके पर पूर्व सीएम रावत ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना की।सांसद रावत ने कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और इसके महत्व के बारे मंे बताया इसके साथ ही विस्थापित कॉलोनी, इंद्रानगर में एकलव्य फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही क्षेत्र में सीवर लाइन के कार्य का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  ज्योति सजवाण द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर निगम की पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सुरेन्द्र मोघा (मंत्री, पशु कल्याण विभाग), पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, संजीव चौहान, दिव्या बेलवाल, मनोज ध्यानी, शिवम टुटेजा, राघवेंद्र भटनागर, दिनेश सजवाण, डी.बी.पी.एस. रावत, कविता शाह, कृष्ण कुमार सिंघल, मयंक भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *