देहरादून पहुंची भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
देहरादून। भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राज्यों के दौरे के क्रम में उत्तराखंड पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की।
सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राज्य में अपने चुनाव प्रचार के शुभारंभ से पहले श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।