भाजपा विधायक की गिरफ्तारी को थाने पर प्रदर्शन
ऋषि टाइम्स न्यूज
लक्ष्मणझूला। अंकिता भंडारी हत्याकांड में यमकेश्वर से भाजपा की विधायक पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।
रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में लक्ष्मणझूला थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच एसआईटी ने कई तथ्यों की अनदेखी की। इसमें रिसोर्ट स्थित अंकिता भंडारी के कमरे को जेसीबी से तोड़े जाने का मामला प्रमुख रूप से शामिल है।
इसमें क्षेत्रीय विधायक रेणू बिष्ट का नाम सामने आया है। एसआईटी ने इस मामले पर गौर ही नहीं किया। कहा कि सबूत नष्ट करने के मामले में विधायक की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए कि पुलिस बेगुनाह लोगों को जेल भेजने में कई समय नहीं लगाती। मगर, सत्ताधारी पार्टी के विधायक से पूछताछ भी नहीं होती।
बहरहाल, थाना परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों की बीच खूब नोक झोंक हुई। सड़क पर जाम लगने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अंदर आने दिया। इस दौरान आरोलनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सबूतों को तोड़े जाने के मामले को अधिकारियों के सम्मुख प्रमुख रूप से रखा।
इस मौके पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर राय, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु रावत, दिनेश चंद्र मास्टर, सुदेश भटट, संजय बुड़ाकोटी, आशुतोष कोठारी, सुलोचना इष्टवाल, लुशून टोडरिया, एडवोकेट लालमणि रतूड़ी, सरोजनी थपलियाल, नमन चंदोला, नवीन रमोला, कुलदीप चौहान, संजय सिल्सवाल, रविंद्र भारद्वाज, राकेश बिष्ट, उषा डोभाल, सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

