भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में सौंपे गए दायित्व
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार में दायित्व सौंपे गए हैं। इसके साथ ही अब कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भाजपा के 20 कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व से नवाजा गया है। इसमें कभी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल भी शामिल हैं। उन्हें अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति बनाया गया है।
इसके अलावा हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, ऐर्श्वया और सायरा बानो को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, गंगा विष्ट को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, श्याम अग्रवाल जनपद को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद बनाया गया है।
शांति मेहरा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग, हेमराज विष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद।
रामचंन्द्र गौड अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, पूरन चंद नैलवाल को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद। रामसुन्दर नौटियाल को उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण।
रेनू अधिकारी को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, रजनी रावत जनपद देहरादून उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, ओम प्रकाश जमदग्नि को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद, भूपेश उपाध्याय जनपद उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद।
कुलदीप कुमार को अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद, ऋषि कण्डवाल को उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति,वीरेन्द्र दत्त सेमवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद और श्याम नारायण पाण्डे को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है।