ऋषिकेश में ’भाजपा का मेरा घर भाजपा का घर“ अभियान शुरू
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी का मेरा घर भाजपा का घर अभियान शुरू हो गया। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने घरों पर झंडे और स्टीकर लगाए।
2022 को 2017 की तरह फतह करने के लिए भाजपा संगठन हर स्तर पर काम कर रहा है। बुधवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 14 ,15 एवं 36, में जोरदार तरीके से अभियान चलाकर लोगों के घरों पर भाजपा के झंडे और स्टिकर चस्पा किए।
नगर निगम महापौर अनिता ममगाई भी इस मौके पर मौजूद रही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी ओर प्रदेश के सी एम पुष्कर धामी के नेतृत्व में देश -प्रदेश बहुत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।युवाओं एवं महिलाओं में खासतौर पर भाजपा के प्रति सकारात्मक रुझान है।
आज हम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं।आज अभियान के श्रीगणेश के साथ जिस प्रकार लोग स्वंय भाजपा के झंडे और स्टीकर लगवाने के लिए आगे आये हैं उससे साफ है कि मिशन 2022 में एक बार पुनः भाजपा प्रंचड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा अपने नाम और चुनाव निशान को घर-घर पहुंचाने का काम करेगी।
इस दौरान पूर्णकालिक मोहित राष्ट्रवादी, महिला मंडल उपाध्यक्ष अनीता तिवारी, संजीव सिन्सिवल,जगदीश जोशी,अरुण जुगलान, राजेश जुगलान,पप्पू जुगलान,सुशीला बिष्ट, लक्ष्मी, जयंती बिष्ट, आभा तिवारी, नीतू ,अलका, सुमन, भगवती, भवानी देवी, बृजपाल, भावना रस्तोगी, आदि मोजूद रहे।