नितिन नबीन बनें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
ऋषि टाइम्स न्यूज
नई दिल्ली। नितिन नबीन भाजपा के 12 वंे राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उनके विधिवत चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम आला नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
45 वर्षीय नितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। भाजपा मुख्यालय में चले नामांकन प्रक्रिया के बाद एक मात्र नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में उन्हें अपना बॉस कहा। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने पहले भाषण में कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है।
कहा कि हमें अपने हिस्से का त्याग करना होगा। पीएम की तारीफ कीरू श्हमने कार्यकर्ता के तौर पर पीएम मोदी के देशसेवा के काम करते हुए देखा। आपको देख कर ही सीखा है कि जो व्यक्ति खुद को लोगों की भावनाओं से जुड़ने वाला बना सकता है,वहीं बड़ा शख्स बनता है। आपने कहा था कि हम जो विकास का काम करते हैं। लोग हमसे उम्मीद करते हैं और हमसे जुड़ते हैं।

