उत्तराखंड

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा ने उतारे प्रत्याशी

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने आठ जिला पंचायत में अध्यक्ष पद और 63 ब्लॉकों में प्रमुख के पद हेतु उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कुछ जिलों और ब्लॉकों में उम्मीदवार तय करने में कई प्रकार के पेंच फंस गए हैं।

राज्य के 12 जिलों और 89 ब्लॉकों में 14 अगस्त को क्रमशः जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख/ ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी ने आठ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं।

इसमें उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चमोली से दौलत सिंह बिष्ट, देहरादून से श्रीमती मधु चौहान, पौड़ी से श्रीमती रचना बुटोला, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, बागेश्वर से श्रीमती शोभा आर्या, अल्मोड़ा से हेमा गैड़ा और नैनीताल से दीपा दर्म्वाल को प्रत्याशी घोषित किया है।

टिहरी, रूद्रप्रयाग ऊधमसिंहनगर और चंपावन सीट पर अभी तक पार्टी ने प्रत्याशी घाोषित नहीं किया। इसी प्रकार 89 ब्लॉकों में भाजपा ने 63 में प्रमुख पद हेतु प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि आठ जिलो 26 ब्लॉकों में क्रमशः अध्यक्ष और प्रमुख पद पर प्रत्याशी तय करने में तमाम पेंच फंस रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *