मुनिकीरेती में भाजपा की तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
ऋषि टाइम्स न्यूज
मुनिकीरेती। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती और तपोवन में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को नरेंद्रनगर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के नेतृत्व में मुनिकीरेती में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। कैलाश गेट से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तपोवन नगर क्षेत्र में संपन्न हुई।
यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद को भी खूब कोस रहे थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती काला की देखरेख में आयोजित तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत तपोवन की नगर पंचायत की अध्यक्ष विनीता बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, बीना जोशी, रीना उनियाल राकेश पुरी , नलिन भट्ट,नीमा पवार, चंदा देवी, सभी भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी में पूर्व सैनिकों ने भी यात्रा में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।