उत्तराखंड

दायित्वधारियों की एक और सूची जारी, 18 नााम शामिल

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। धामी सरकार ने दायित्वधारियों की एक और सूची जारी की है। इसमें भाजपा के 18 कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। इन्हें विभिन्न परिषद और समितियों में उपाध्यक्ष/ सलाहकार बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सप्ताह के भीतर 38 भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्व से नवाजा है। इस सप्ताह जारी पहली सूची में 20 और शुक्रवार देर शाम जारी सूची में 18 के नाम शामिल हैं।

इसमें बलवीर घुनियाल और भुवन विक्रम डबराल को उपाध्यक्ष जड़ी बूटी सलाहकार समिति, सुरेंद्र मोघा को पशु कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष, सुभाष बर्थवाल को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष, पुनीत मित्तल को नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद का उपाध्यक्ष, गिरीश डोभाल को प्रदेशीय मौन परिषद का उपाध्यक्ष, गीताराम गौड़ को उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष, डा. जयपाल को राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष, देशराज कर्णवाल को समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष, अजीत चौधरी को राज्य किसान आयोग का उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह पंवार को राज्य औषधीय पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष, जगत सिंह चौहान को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, गीता रावत राज्य स्तरीय सतर्कता समिति का उपाध्यक्ष, शंकर कोरंगा को राज्य स्तरीय जलागम परिषद का उपाध्यक्ष, महेश्वर सिंह महरा को चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष, सरदार मनजीत सिंह को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, नवीन वर्मा को वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष और अशोक नबियाल को उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *