उत्तराखंड

भाजपा ने पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 38 नगर पालिका और 39 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा ने हिमानी राणा को प्रत्याशी बनाया है। हिमानी इससे पूर्व पंचायत में सभासद भी रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 38 नगर पालिका और 39 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पौड़ी जिले की स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत में अघ्यक्ष पद हेतु युवा नेत्री हिमानी राणा को प्रत्याशी बनाया गया है। हिमानी पूर्व में पंचायत बोर्ड में सभासद भी रही हैं।

इसी तरह से मुनिकीरेती में बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत विनीता बिष्ट को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *