उत्तराखंड

10 भाजपा नेताओं की सरकार में ताजपोशी

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। राज्य सरकार ने 10 भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व से नवाजा है। इस सूची में एक महिला भी शामिल है।

करीब साल भर से भाजपा नेताओं को दायित्व मिलने की बात हो रही थी। आखिरकार श्रृाद्ध पक्ष से पहले 10 भाजपा नेताओं की शासन में ताजपोशी हो गई। इसमें एक महिला का नाम भी शामिल है। महिला नेत्री मधु भटट को उत्तराखंड संस्कृत साहित्य परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा ज्योति प्रसाद गैरोला को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष, रमेश गड़िया को जलागम परिषद का उपाध्यक्ष,मुफती शमून कासमी को मदरसा शिक्षा परिषद का उपाध्यक्ष, बलराज पासी को उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष, सुरेश भटट को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, अनिल डब्बू को कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड का अध्यक्ष, कैलाश पंत को उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड का अध्यक्ष, शिव सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष पीएमजीएसवाई राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष और नारायण राम टम्टा को अध्यक्ष परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *