उत्तराखंड

भाजपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रणजीत दास भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उत्तराखंड में 22 सालों में करीब आठ विभिन्न विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। सभी उपचुनाव के नतीजे सत्ताधारी पार्टी के हक में गए। बागेश्वर विधानसभा का चुनाव भी शायद ही इससे जुदा रहता। बावजूद इसके भाजपा इस उपचुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

भाजपा ने 2022 में विधानसभा चुनाव में रणजीत दास को पार्टी में शामिल करवा दिया। सीएम धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने उन्हें पार्टी की सदस्य दिलवाई। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वो भाजपा में टिकट की शर्त पर शामिल हुए हैं या भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर। कुल मिलाकर रणजीत दास के कांग्रेस को टाटा कर देने से उपचुनाव में कांग्रेस की चुनौती जरूर कमजोर हुई है।

चर्चा है कि कांग्रेस 2022 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने वाले बंसंत कुमार पर दांव खेल सकती है। बसंत कुमार को 15 हजार से अधिक मत मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *