डोईवाला के बीईओ को एक लाख की रिश्वत के साथ विजिलेंस की टीम ने दबोचा
ऋषि टाइम्स न्यूज
डोईवाला। डोईवाला के उपशिक्षा अधिकारी/ खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को एक लाख की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर एक स्कूल की संचालिका को भी पकड़ा गया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक ऋशिकेश क्षेत्र में स्थित एक स्कूल संचालन ने आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति बिल प्रस्तुत किया। आरोप है कि इस पर एक लाख रूपये की मांग की गई। स्कूल संचालक ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी।
प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता की शिकायत में काफी तथ्य मिले। इसके बाद विजिलेंस ने इसके लिए जरूरी उपक्रम किए। बुधवार को बीईओ रकम लेने के बताए गए स्थान पर पहुंच गए। शिकायत कर्ता ने जैसे ही उन्हें एक लाख सौंपे विजिलेंस की ट्रैप टीम ने उन्हें दबोच लिया। उनके साथ गुमानीवाला स्थित एक स्कूल संचालिका पुष्पांजलि शर्मा को भी पकड़ा गया है।
टीम दोनों को लेकर रायवाला थाने पहुंची। यहां दोनों से पूछताछ की गई। दोनों कें खिलाफ मु0अ0सं0-7/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0अधि0 2018) दर्ज कर लिया गया है।

