शिक्षा

बहादराबाद के बीईओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

ऋषि टाइम्स न्यूज

हरिद्वार। विजिलेंस की टीम ने बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल की मान्यता के लिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी मामले में गिरफ्तार करने की सूचना है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता का औपबंधिक प्रमाणपत्र ( नवीनीकरण) जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित ने विजिलेंस से इसकी शिकायत की थी। शिकायत में तथ्य नजर आने पर विजिलेंस की टीम ने गुरूवार को रोशनाबाद में बीईओ को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। इस मामले में बिचौलिया का काम करने वाले एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी विजिलेंसी की टीम द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *