उत्तराखंड

हिंदुओं की आस्था के प्रतीक आदिधाम श्री बदरीनाम के कपाट खुले

ऋषि टाइम्स न्यूज

श्री बदरीनाथ। हिंदुओं की आस्था के प्रतीक आदिधाम श्री बदरीनाम के कपाट श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश-विदेश से पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रृद्धालु कपाट खुलने के गवाह बनें।

रविवार को प्रातः छह बजे विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट सेना की गढ़वाल स्काउट रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच जय बदरीविशाल के उदघोष खुल गये है। इस दौरान आसमान से हैलीकॉप्टर से मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गयी।

मंदिर सिंह द्वार पर वेदवेदांग संस्कृत विद्यालय जोशीमठ के छात्रों ने स्वास्तिवाचन किया।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने एवं अखंड ज्योति दर्शन के साक्षी रहे।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देश विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। चारधाम यात्रा पर आने का भी आमंत्रण दिया।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजनाओं को क्रियान्वित कराया है तथा तीर्थयात्रियों के लिए हर संभव सुविधाएं मुहैया करवायी गयी है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार प्रातः को चार बजे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मंदिर परिसर सें आ गये। साढे चार बजे श्री कुबेर जी ने बामणी गांव से चल कर दक्षिण द्वार से श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश किया।

पांच बजे रावल अमरनाथ नंबूदरी, जिलाधिकारी संदीप तिवारी,बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, राजपुरोहित कांता प्रसाद नौटियाल पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट हक-हकूकधारियों डिमरी पंचायत प्रतिनिधियों मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों, भारतीय सेना के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया तथा द्वार पूजा में सम्मिलित हुए।

ठीक साढ़े पांच बजे से द्वार पूजा शुरू हो गयी तथा ठीक छरू बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये। इससे पहले माता लक्ष्मी ने बदरीनाथ मंदिर से अपने मंदिर परिक्रमा स्थित मंदिर में प्रवेश किया तथा श्री उद्वव जी श्री कुबेर जी, श्री गरूड़ जी श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में विराजमान हो गये। इसके पश्चात भगवान बदरीविशाल को ओढाया गया घृत कंबल को अलग किया गया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के निर्वाण दर्शन किये। कुछ देर में 10 बजे भगवान बदरीविशाल का अभिषेक शुरू हो जायेगा।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने के अवसर पर सभी को बधाई दी सबके मंगलमर यात्रा की कामना की।तथा यात्रा से जुड़े सभी विभागों का आभार जताया। कहा कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है।

इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी, स्वामी सविदानंद,बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला,वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ एवं बीकेटीसी नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कपरवाण,दायित्वधारी बलबीर घुनियाल , ठाकुर भवानी प्रताप सिंह,सहित बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार,सचिव हरिश चंद्र सेमवाल , पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल,हरीश डिमरी ,कृपाराम सेमवाल,श्री बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *