खेल

ऋषिकेश बसंतोत्सवः नत्था सिंह पोखरियाल स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। बसंत उत्सव के उपलक्ष पर आयोजित समाज सेवी स्व. नत्था सिंह पोखरियाल बैंडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिमा में राज्य से विभिन्न आयु वर्ग के 255 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

ऋषिकेश में चल रहे बसंत उत्सव के तहत स्वर्गीय नत्था सिंह पोखरियाल कि स्मृति में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देहरादून हरिद्वार ,रुड़की ,पौड़ी , टिहरी आदि क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ ऋषिकेश के एसडीएम योगेश मेहरा और श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य द्वारा किया गया। अतिथि द्वैय ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता के संयोजक सुनील प्रभाकर ने बताया की प्रतियोगिता विभिन्न वर्ग में खेली गई जिसमें बालक ,बालिकाओं की अलग-अलग कैटेगरी के साथ कुल दस इवेंट खेले गए। बताया कि प्रतियोगिता में 225 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के सहसंयोजक जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि सभी वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को 5100 पुरस्कार मेडल, सर्टिफिकेट तथा उपजेता को 3100 पुरस्कार के साथ मैडल, सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और चंद्रवीर पोखरियाल ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुष्कृत किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि राज्य में खेलों का माहौल बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगे हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में दिव्यम खुराना ,राहुल कपरूवान,रीमा, इष्प्रीत सिंह, कुशाग्र राणा ,सलोनी नेगी, गौतम कुमार, राजेश रावत सुजीत मंडल निखिल शुभम देवांश, विकाश नेगी ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *