अटल जी का राजनीतिक जीवन दर्शन सबके लिए प्रेरणास्रोतःअनिता ममगाई’
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनकी चौथी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस मौके पर भाजपाइयों ने उन्हें भावभीन श्रृद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक और जीवन दर्शन की चर्चा की गई।
नगर निगम के पंडित दीन दयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को चौथी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि अटल जी प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थे।
यही वजह थी कि विपक्ष भी उनकी खूबियों को बिना किसी हिचक के स्वीकार करता था। तीन बार उन्होंने देश का नेतृत्व किया और हर बार उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए। महापौर ने कहा कि अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए कार्य किया।
वो गैर भाजपा राजनीतिक दलों में भी समान रूप से लोकप्रिय रहे। कहा कि ,आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच में हैं। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उसका अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा।
श्रद्वाजंलि अर्पित करने वालों में विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी,विपिन पंत,मनीष बनवाल,अनिता रैना, राजकुमारी जुगलान, रमेश अरोरा, सुजीत यादव, अक्षय खैरवाल,रोमा सहगल, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी,शैलेन्द्र रस्तोगी,दीनदयाल राजभर, राजीव गुप्ता, कुलदीप टण्डन, अनिता बिष्ट, हेमलता चौहान, सुमिता देवी, रेखा सजवाण, , विजय बिष्ट जोनी लाम्बा, सचिदानंद भट्ट, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।