यमकेश्वर की जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ यूपी पुलिस की हिरासत में
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक की उमरोली जिला पंचायत सीट से सदस्य रही आरती गौड़ को सहारनपुर के सदर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने उर्मिला शर्मा नाम की महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की।
शनिवार को उर्मिला शर्मा ने सहारनपुर के थाना सदर पुलिस को अपने रेलवे रोड, गोविंदनगर स्थिति घर पर दो-तीन महिलाओं द्वारा कब्जा करने की नीयत से घुसने की शिकायत की। आरोप लगाया कि उक्त महिलाओं ने घर में तोड़फोड़ की है। सीसी कैमरे तोड़ दिए हैं।
सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसमें एक यमकेश्वर ब्लॉक की एक जिला पंचायत सीट से सदस्य रही आरती गौड़ शामिल है। आरती भाजपा से जुड़ी रही है और 2019 के पंचायत चुनाव में भाजपा के मंत्री/विधायकों ने इसको जीताने के लिए खूब जोर लगाया था।
सदर थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने माना कि तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। इसमें एक महिला आरती गौड़ स्वयं को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बता रही है। आरती ने उर्मिला पर उसे बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों महिलाएं थाने में हैं। अभी इस मामले मंे कोई अरेस्टिंग नहीं हुई है।
इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य रही आरती गौड़ का पक्ष नहीं मिल सका है। फेसबुक पर उन्होंने उर्मिला पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके माफी मांगने तक वो यहां से जाने वाली नहीं हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस से भी उर्मिला को मौके पर बुलाने की मांग की हैं