पूर्व मेयर ममगाईं ने भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत किया अनुसूचित वर्ग के बंधुओं को सम्मानित
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के डा. भीम राव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने जाटव बस्ती में अनुसूचित वर्ग के भाई बंधुओं को उनके आवास पर अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि 14 से 25 अप्रैल तक भाजपा देश भर में भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान मना रही है। अभियान के तहत 25 अप्रैल को 11 बजे आर्शीवाद वाटिका में होने जा रहे विशाल प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आने का उन्होंने निमंत्रण दिया।
इस मौके पर पूर्व मेयर श्रीमती ममगाईं ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के संपूर्ण जीवन, देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को बताया जा रहा है। जिसके लिये भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के मार्फत विभिन्न कार्यक्रम,चर्चा, गोष्ठी, सम्मान कार्यक्रम आदि का आयोजन कर रही है।
पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का नारा दिया था। यह नारा संगठित रहने और सुरक्षित रहने के बारे में एक महत्वपूर्ण संदेश है।
उनका मानना था कि संगठित होकर ही वंचित और शोषित लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकते हैं और सुरक्षित रह सकते हैं। आज के सन्दर्भ में उनकी बात सही साबित हो रही है। उन्होंने संगठित रहने और सुरक्षित रहने को लेकर जो नारा दिया था वह अब हम लोगों को समझ जाना चाहिए। फिर वह चाहे महिला हो पुरूष हो या युवा। इससे गंभीरता से हमें अपने मन में निहित कर लेना चाहिए। इस अवसर पर सुभाष जाटव,दीपक, नरेश खैरवाल मुकेश खैरवाल रवि, जितेंद्र अक्षय खैरवाल सुरेंद्र अमित राकेश खैरवाल तीर्थ आदि उपस्थित रहे।