ऋषिकेश

मेयर अनिता ममगांई ने किया तीन हाई मास्ट लाईटों का उदघाटन

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने शहर को तीन हाई मास्ट लाईटों का तोहफा दिया। साथ ही लोगों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।

शुक्रवार को मेयर अनिता ममगाई ने मालवीय नगर में नीम करोली हनुमान मंदिर के पास, दुर्गा मंदिर के पास व शास्त्री नगर क्षेत्र के लोगों को हाई मास्ट लाईट का तौहफा दिया है। धनतेरस पर्व पर हाईमास्ट का उद्वाटन करते हुए महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश के सबसे प्रमुख दीपावली त्यौहार पर समस्त नगर निगम क्षेत्र जगमग रोशनी से नहाना चाहिए।

इस दौरान तीनों क्षेत्रों में स्थानीय लोग हाई मास्ट लगने से बेहद खुश नजर आए। लोगों ने इसके लिए मेयर का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि दीपावली त्यौहार खुशियों का का और रोशनी का पर्व है। उनकी कोशिश है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में अधिंयारा दूर हो सके ।

इसके लिए सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईटें लगवाई जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई के साथ साथ पर्व पर घरों की भांति ही अपने घरों के आसपास सफाई रखने की अपील भी की। इस दौरान पार्षद राधा रमोला, विजय बडोनी, गौरव कौशिक, भूपेंद्र बडोनी, महावीर चमोली, शशि भूषण बिंजोला, के एस दुबे, धर्मेंद्र राय, परविंदर पम्मा, अवतार सिंह, गंगा रावत, गीता पोखरियाल, राम प्रसाद पेनूली, वायु राज, प्रमोद शर्मा, अनीता पोखरियाल, वाला, विजय सेमवाल, आरती जोशी, पूजा पोखरियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *