महिला आरक्षण बिल के लिए मेयर और एसएचजी से जुड़ी महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। लोकसभा और राज्य विधानसभा में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने को महिला आरक्षण बिल पर दोनों सदनों से पारित होने पर ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।
नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने कहा कि अलग राज्य के रूप में निर्माण में महिलाओं का जहां अभूतपूर्व योगदान रहा है । वही महिलाओं का सम्मान भी भाजपा की सरकारों द्वारा ही किया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदन में पारित किया गया है।
अब महिलाएं सशक्त होगीं और देश की नीति निर्धारण में भागीदार बन सकेंगी। इस ऐतिहासिक बदवाल के बाद सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागेदारी बड़ सकेगी।
इस दौरान गार्गी आजीविका स्वयं सहायता समूह ,गायत्री आजीविका स्वयं सहायता समूह , निकुंज आजीविका स्वयं सहायता समूह , यम्केश्वर महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह, देवभूमि स्वायत सहकारिता संघ ,वाल्मीकि आजीविका स्वयं सहायता समूह, आराध्य आजीविका स्वयं सहायता समूह,ओम आजीविका स्वयं सहायता समूह, जागृति आजीविका स्वयं सहायता समूह,श्री गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह, पूजा आजीविका स्वयं सहायता समूह, एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह,रिद्धि-सिद्धि आजीविका स्वयं सहायता समूह, नव जीवन आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मोजूद रही।