और आखिरकार दिग्गज नेता डा. हरक सिंह रावत को कांग्रेस में मिला ठौर
नई दिल्ली। पांच दिनों से बगैर बेदल चल रहे डा. हरक सिंह रावत को कांग्रेस में नया ठौर मिल गया। वो बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में विधिवत शामिल हो गए। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने खास भूमिका निभाई।
भाजपा से निष्कासित किए जाने के बाद से उत्तराखंड के दिग्गज नेता डा. हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल होने के प्रयास में थे। पार्टी में उनके प्रवेश में सबसे बड़ा रोड़ा हरीश रावत बने हुए थे। हरदा हरक से 2016 में कांग्रेस सरकार गिराने को लेकर नाराज थे।
हरीश रावत की नाराजगी की वजह से ही पार्टी हाईकमान भी कोई निर्णय नहीं ले पा रहा था। प्रियंका गांधी के दखल के बाद बात आगे बड़ी। इसके बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी हरी झंडी मिल सकी। बहरहाल, पांच दिन कांग्र्रेस मुख्यालय के आउटर में खड़े डा. हरक सिंह रावत को कांग्रेस में प्रवेश मिल गया। वो बहू अनुकति समेत कांग्रेस में शामिल हो गए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इसमें खास भूमिका रही। कांग्रेस में शामिल होने के बाद डा. रावत ने कहा कि वो खुश हैं। पार्टी के लिए काम करेंगे। कहा कि उत्तराख्ांड में कांग्रेस की सरकार का बनना तय है। कहा कि उन्होंने कोई भी मांग नहीं रखी है। पार्टी का जो भी निर्देश होंगे उन्हें फॉलो किया जाएगा।