ऋषिकेश

वरिष्ठ अधिवक्ता जीत सिंह सजवाण के निधन पर शोक व्यक्त किया, 26 जनवरी को श्रृद्धांजिल सभा

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। वरिष्ठ अधिवक्ता/ नोटरी जीत सिंह सजवाण के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता सजवाण का 14 जनवरी को निधन हो गया था। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे सजवाण ने 1973 से वकालत शुरू की। अधिवक्ता स्व. सजवाण आम लोगों में काफी लोकप्रिय रहे। उनकी कानूनी राय पर लोग भरोसा करते थे।

अधिवक्ता सजवाण ऋषिकेश के सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता/ नोटरी में शामिल रहे। अधिवक्ता सजवाण अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पुत्र एडवोकेट अजय सजवाण और और पुत्री आरती कैंतुरा हैं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।

26 जनवरी को उनके आईएसबीटी स्थित आवास पर श्रृद्धांजलि सभा रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *