ऋषिकेश

ऋषिकेश में सड़क हादसा, चार की मौत

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। ऋषिकेश मनसा देवी रेलवे फाटक के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा मंगलवार देर रात हुआ। मिल रही जानकारी के मुताबिक हरिद्वार की ओर से आ रही एक तेज गति से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार की परखच्चे उउ़ गए। पल भर में ही कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तेज गति से चल रही कार के सामने कोई  जानवर आ गया। जानवर  को बचाने के चक्कर में कार चालक नियंत्रण खो बैठा। चार में से दो मृतकों की पहचान धीरज जायसवाल और हरिओम शामिल हैं के रूप में हुई है। पुलिस दो अन्य के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *