नैनीताल में खाई में गिरी, तीन की मौत
ऋषि टाइम्स न्यूज
नैनीताल। जिले में भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो शिक्षक समेत तीन लोगांे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त सभी लोग अल्मोड़ा से हल्द्वानी शादी में शामिल होने जा रहे थे।
मिल रही जानकारी के मुताबिक शनिवार रात भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर रातीघाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में दो शिक्षकों और एक कर्मचारी नेता की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस ने नदी से लोगों को निकाला। जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई। एक की मौत उपचार के दौरान हुई। एक घायल का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
मृतकों की पहचान कर्मचारी नेता पुष्कर सिंह भैसौड़ा, शिक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी और संजय बिष्ट के रूप में हुई है। घायल की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है वो शिक्षक हैं।

