ऋषिकेश

पावकी देवी मोटर मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई मंे गिरी, तीन की मौत

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। टिहरी जिले के पावकी देवी मोटर मार्ग पर देर रात एक स्कॉर्पियो वाहर के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

एसडीआरएफ से मिली सूचना के मुताबिक बुधवार देर रात पावकी देवी मोटर मार्ग पर नाई गांव के पास एक स्कॉर्पियो वाहन यूके 07 एसी 3409 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

वाहन में पाँच लोग सवार थे जो श्यामपुर घड़ी मयचक से पावकी देवी नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया । जिसमें दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान विमल कण्डियाल, 31 वर्ष,राहुल कलुड़ा 23 वर्ष और आशीष कलुड़ा उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। घायलों में निखिल रमोला और तनुज पुंडीर शामिल हैं।

बहरहाल, एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से निकाला। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *