ऋषिकेश

कांवड़ियों का ट्रक खाई में गिरा, तीन की मौत और 18 घायल

ऋषि टाइम्स न्यूज

नरेंद्रनगर। गंगोत्री हाईवे पर ताछला के पास कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए।

हादसा बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश से टिहरी की ओर जा रहा कांवड़ियों से भरा ट्रक ताछला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विक्की, सुनील और संजीय के रूप में हुई। जबकि हादसे में घायल 18 कांवड़ियों का नरेंद्रनगर, फकोट और एम्स में उपचार चल रहा है। घायलों में ईश्वर सैनी, अतर सिंह, रवि, कुलदीप गिरी, झम्मन सिंह, बनवारी, मुकेश, प्रेम सिंह, जुगनू, तुषार, भजनलाल, लेखराज, टिंकू, मूलचंद, राहुल, नकुल, विशन और विनीत शामिल हैं। सभी लोग यूपी के बुलंदशहर जिले के सैनियों की बड़ी चौपाल के रहने वाले हैं।

पुलिस कंट्रोलरूम ने हादसे में तीन की मौत और 18 के घायल होने की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *