रूद्रप्रयाग में मिनी बस अलकनंदा नदी गिरी, दो की मौत और कई लापता
ऋषि टाइम्स न्यूज
रूद्रप्रयाग। जिले के घोलतीर के पास यात्रियों से खचाखट भरी मिनी बस टेंपो ट्रेवलर अनियत्रत होकर अलकनंदा में समा गया है। हर इसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक दो शव बरामद हो चुके हैं।
हादसा गुरूवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। एक टेंपो ट्रेवलर घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समा गया। बताया जा रहा है कि इसमें चालक समेत 19 लोग सवार थे। हादसे के बाद कुछ लोग किसी तरह से बाहर छिटक गए। इन आठ लोगों को रेस्क्यू कर उचपचार के लिए विभिन्न हॉस्पिटलों में भेजा गया है।
समाचार लिखे जाने तक दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। शेष की तलाश जारी है। ढालवाला मुनिकीरेती से रेस्क्यू हेतु डीप डाइविंग टीम को रवना कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।