पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, चार की मौत, चार घायल
ऋषि टाइम्स न्यूज
पिथौरागढ़। जिले के चंडाक क्षेत्र के एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगांे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा बीत रात हुआं। बताया जा रहा है कि बारात में शामिल एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। इसमें से चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई बताए जा रहे हैं।
हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहरहाल, जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने खाई से लोगों को निकाला शुरू किया। चार घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।