पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत
पिथौरागढ़। जिले के नाचनी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
मिल रही जानकारी के मुताबिक होकरा मोटर मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार नौ लोगें की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि कुछ सूत्र आठ लोगों की मौत और घायलों की संख्या तीन बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उक्त सभी लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बहरहाल, सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों शवों को खाई से निकालने के काम में जुटे हुए हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की। बताया कि अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोर्स मौके पर है।