नगर निकाय ऋषिकेश शताब्दी समारोह की तैयारियां जोरों पर
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। नगर निकाय ऋषिकेश के शताब्दी समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर के तौर पर ऋषिकेश की सौ साल की यात्रा को विभिन्न माध्यमों से उकेरा जाएगा। इसकी बेहतरी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
रविवार को मेयर श्रीमती अनिता ममागाईं ने मीडिया को उक्त जानकारी दी। बताया कि नौ नवंबर को ऋषिकेश नगर के तौर पर साल साल पूरे कर रहा है। इसे यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने नगर निकाय शताब्दी समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मेयर ने शताब्दी समारोह के तहत होने वाले कार्यक्रम के बारे बताया। कहा कि नगर निकाय के सौ साल के सफर को डोकोमेंटेशन और फोटो एलबम के माध्यम से उकेरा जाएगा। इसके अलावा प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगा।
पंजाबी और भोजपुरी कार्यक्रम भी समारोह में चारचांद लगाएंगे। शताब्दी समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः मैराथन दौड़ के साथ होगी। स्कूली छात्र/छात्राओं के खेल कूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। ऋषिकेश प्रेस क्लब की ओर से फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
नगर निकाय के सौ साल की यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मीडिया कर्मियों ने सुझाव दिया कि इसे शहर का वार्षिक महोत्सव में तब्दील किया जाए।
इस मौके पर नगरायुक्त राहुल गोयल, पार्षद गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।