ऋषिकेश

संत मदर टेरेसा चिल्ड्रन एकेडमी में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

छात्र-छात्राओं ने सेना के जवानों के लिए अपने हाथों से बनाई राखी

ऋषिकेश। संत मदर टेरेसा चिल्ड्रन एकेडमी में रक्षाबंधन का त्योहार बनाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से देश की सेना के जवानों के लिए राखी बनाई।

शुक्रवार को मालवीय नगर स्थित संत मदर टेरेसा चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में रक्षाबंधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रों ने अपने हाथों से राखी बनाई। तथा एक दूसरे को राखी बांधकर भविष्य में संकट के समय सुरक्षा की बात कही।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रीना जायसवाल ने रक्षाबंधन के त्योहार के महत्व के बारे में बताया कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक है। यह विश्वास और सुरक्षा का पर्व माना जाता है। इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे सुरक्षा की अपेक्षा करती हैं। बताया कि स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों को भारतीय सेना के जवानों के लिए भेजी जाएगी।

स्कूल के प्रबंधक  अमित जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में त्योहार मनाने से बच्चों के बीच आपसी प्यार और भाईचारा बढ़ता है। तथा अन्य त्योहारों में भी विद्यालय समय समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है। इस मौके पर शिक्षिकाएं सुमन नेगी, गीता यादव, प्रियंका, मीनाक्षी ,सरोजिनी , गायत्री ,विद्यांशी ,वंदना, पूजा, रेखा, विपुल, अंजू आदि के निर्देशन में बच्चों ने राखी तैयार करी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *