मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हारे
देहरादून। उत्तराखंड की जनता ने पूर्व और वर्तमान दोनों मुख्यमंत्रियों को हरा दिया। वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर चुनाव हारे और पूर्व मुख्यमंत्री लालकुंआं सीट पर खेत रहे।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों के चुनाव हारने का सिलसिला जारी है। 2002 में नित्यानंद स्वामी से शुरू हुआ सिलसिला, 2012 में खंडूड़ी, 2017 में हरीश रावत और अब 2022 में पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री रहते हुए दो सीटों पर चुनाव हारने वाले हरीश रावत इस बार लालकुआं सीट पर चुनाव हार गए।
धामी और रावत बड़े अंतर से चुनाव हारे हैं। इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं।